Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....
31-Mar-2023 03:09 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में वज्रपात की चपेट में आने से दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किशोरी खेत में काम कर रही थीं, इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और ठनका की चपेट में आ गईं। इस घटना के बाद दोनों लड़कियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बोखरा प्रखंड के महिसौथा की है।
मृतक लड़कियों की पहचान महिसौथा के वार्ड संख्या 15 के रहने वाले चंदेश्वर सहनी की 15 साल की बेट संगीता कुमार और वार्ड 15 के ही रहने वाले जयकिशुन सहनी की 17 साल की बेटी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संगीता और नीतू शुक्रवार को खेतों में काम कर रही थी, तभी तेज बारिश शुरू हो गई और बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।
एक साथ दो लड़कियों की मौत के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, मृतक लड़कियों के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में एक साथ दो लड़कियों की मौत से मातमी सन्नाटा फैल गया है।