बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
01-Aug-2024 01:27 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर के रामगढ़ में तेज रफ्तार पुलिस वैन ने बाइक सवार शख्स को उड़ा दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद डायल 112 के जवान घायल शख्स को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बजाए अस्पताल की गेट पर तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए। रामगढ़ रेफरल अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद घायल शख्स को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बाइक सवार ने रास्ते पर मुड़ने के लिए हाथ से इशारा दिया था लेकिन पीछे से आ रही डायल 112 की तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया। रेफरल अस्पताल रामगढ़ के गार्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के जवान एक घायल मरीज को लाकर अस्पताल के गेट पर छोड़कर चले गए। पुलिस शख्स को उतारने के बाद यहां से चली गई, अस्पताल के अंदर तक नहीं आई।
रेफरल अस्पताल रामगढ़ के प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह बताते हैं 112 नंबर की गाड़ी एक व्यक्ति को धक्का मार दिया है और 112 नंबर की गाड़ी धक्का मारने के बाद इनको अस्पताल में लेकर आई है। यहां अस्पताल परिसर में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सर में गहरे जख्म के निशान है। इनको बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।