ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: इस रेलखंड पर नदी पर बनेगा 61 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज, आपस में जुड़ जाएंगे बिहार के यह तीन जिले

Bihar News: सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी नए रेलखंड पर बागमती पर 61 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज बनेगा। यह दो ट्रैक वाला पुल 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। परियोजना से स्थानीय आर्थिक विकास और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी नए रेलखंड पर शिवहर में बागमती नदी पर हाई लेवल पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल लगभग 61 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा होगा, यानी इसमें दो ट्रैक बिछाए जाएंगे। रेलवे इस पुल पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पुल के लिए पूमरे ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। यह रेलखंड पर सबसे बड़ा पुल होगा।


मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी रेलखंड एक बहुप्रतीक्षित परियोजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों को जोड़ना है। परियोजना के पहले चरण में सीतामढ़ी से शिवहर लगभग 28 किमी और शिवहर से मोतिहारी लगभग 51 किमी का काम होगा। इस रेलखंड पर बागमती सहित कई पुल और पुलिया और स्टेशन प्रस्तावित हैं। भूमि अधिग्रहण और सर्वे कार्य में हाल ही में प्रगति हुई है।


शिवहर स्टेशन से मीनापुर प्रखंड की 5 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। मीनापुर प्रखंड की सिवाईपट्टी, तुर्की, बेलहिया लच्छी, चतुरसी, बनघारा आदि पंचायत के लोग सीधे तौर पर इससे जुड़े होंगे। यह रेलखंड शिवहर को पहली बार रेल से जोड़ेगा।


क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और स्थानीय बाजार विकसित होंगे। महानगरों जैसे दिल्ली या मुंबई जाने के लिए अब मुजफ्फरपुर या बापूधाम मोतिहारी जाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली की एक कंपनी ने मोतिहारी से शिवहर (51 किमी) तक का जियो-टेक्निकल सर्वे पूरा किया है। 


भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की गई है। परियोजना की अनुमानित लागत 926 करोड़ रुपये है। भूमि अधिग्रहण पर अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सीतामढ़ी से रेवासी तक टेंडर का कार्य शुरू हो चुका है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता