ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar News: मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की प्रक्रिया तेज, भूमि अधिग्रहण के लिए जनसुनवाई की डेट फिक्स; जानिए..

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पारू अंचल में 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू, 21 जनवरी से जनसुनवाई आयोजित। परियोजना से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के पारू अंचल में 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब इसके लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें रैयतों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की जाएगी।


इस परियोजना के सामाजिक प्रभाव का आकलन पटना की एक संस्था द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने एसआइए (SIA) के लिए ड्राफ्ट रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इसमें एक माह से अधिक समय लगेगा। इसके बाद घर-घर जाकर रैयतों से संवाद किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कितने परिवारों को विस्थापित होना पड़ेगा, ताकि उन्हें पुनर्वास योजना का लाभ दिया जा सके।


औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण पटना-बेतिया फोरलेन के पास किया जाएगा, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और आवागमन की समस्या नहीं होगी। यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


जनसुनवाई की तिथि और स्थान

समाहर्ता सुब्रत कुमार सेन ने मौजवार तिथि, स्थल और समय को लेकर आदेश जारी कर दिया है। पारू अंचल के पांच मौजा में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा और जनसुनवाई निम्नलिखित तिथियों पर होगी:

चांदपुर चिउटाहा: 250 एकड़, 21 जनवरी, सुबह 10:30 बजे

चतुरपट्टी: 150 एकड़, 21 जनवरी, सुबह 10:30 बजे

भोजपट्टी: 95 एकड़, 22 जनवरी, सुबह 10:30 बजे

हरपुर कपरफोरा: 120 एकड़, 22 जनवरी, सुबह 10:30 बजे

विशुनपुर सरैया: 85 एकड़, 22 जनवरी, सुबह 10:30 बजे


बता दें कि यह औद्योगिक क्षेत्र न केवल स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। पटना-बेतिया फोरलेन से सटे होने के कारण परियोजना की महत्वता और बढ़ जाती है, जिससे राजधानी से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें