ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज, समृद्धि यात्रा से पहले कई बड़े फैसले लेंगे सीएम नीतीश कुमार

Bihar Cabinet Meeting: समृद्धि यात्रा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में कई विभागों से जुड़े बड़े प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है।

Bihar Cabinet Meeting
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: समृद्धि यात्रा पर निकलने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की अहम बैठक बुला ली है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है। यात्रा पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री कई बड़े फैसले ले सकते हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज यानी मंगलवार 13 जनवरी को होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी सीएम और विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।


इससे पहले पिछले साल 16 दिसंबर को सीएम ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें ‘सात निश्चय- 3’ के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगीथी।बिहार के विकास के लिए सात निश्चय तीन की घोषणा की गईथी। जिस पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्रदान मिल गई है।


कैबिनेट की स्वीकृति से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर सात निश्चय योजना-3 का ऐलान किया था और सरकार की पूरी कार्य योजना को राज्य के लोगों के समक्ष रखा था। सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत बिहार में दोगुना रोजगार, किसानों की दोगुनी आय, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए विकसित बिहार का लक्ष्य रखा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता