ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar news : बिहार में ददर्नाक सड़क हादसा : राशन लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

गोपालगंज के कटेया में हाइवा की टक्कर से जीविका कर्मी की मौत। बहू समेत दो गंभीर घायल, गोरखपुर रेफर। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar news : बिहार में ददर्नाक सड़क हादसा : राशन लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar news : गोपालगंज से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के कटेया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक जीविका कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


घटना कटेया थाना क्षेत्र के भरठही गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के समीप की है। बताया जा रहा है कि सड़क पक्कीकरण कार्य के लिए प्लांट से निर्माण सामग्री लेकर आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा के कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग जैसे ही ब्रह्म बाबा स्थान के पास पहुंचे, सामने से आ रही हाइवा को देखकर बाइक चालक संतुलन खो बैठा। संतुलन बिगड़ते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान एक महिला हाइवा की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


मृतका की पहचान दुहौना गांव निवासी नवाब मद्धेशिया की 50 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुन्नी देवी जीविका समूह में सीएम पद पर कार्यरत थीं और क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करती थीं। शुक्रवार को वह थाना क्षेत्र के बरवा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन लेकर घर लौट रही थीं। उनके साथ बाइक पर उनकी बहू निशा देवी और अजय मद्धेशिया उर्फ कल्लू भी सवार थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को रेफरल अस्पताल कटेया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया है। साथ ही हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


इस घटना की खबर मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। मुन्नी देवी अपने परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। उनकी अचानक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा हो, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।