ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस

दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोपी नाराज थी क्योंकि युवक ने दूसरी शादी की थी। घायल युवक का ऑपरेशन कर अंग जोड़ा गया। पुलिस फरार महिला की तलाश में कटिहार रवाना।

बिहार न्यूज
आरोपी महिला की तलाश जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने नाराजगी के चलते अपने लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना की वजह यह बताई जा रही है कि युवक ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली थी, जिससे महिला गुस्से में थी। पुलिस की एक टीम आरोपी महिला की तलाश में कटिहार रवाना हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रमेश (परिवर्तित नाम) जो कि एक झोलाछाप डॉक्टर है, दो साल पहले शायरा नाम की महिला से मिला था। दोनों वजीराबाद की गली नंबर नौ में लिव-इन पार्टनर की तरह रहने लगे थे। कुछ दिन पहले रमेश ने किसी और से शादी कर ली, जिससे शायरा नाराज थी।


घटना के दिन रमेश शायरा से मिलने उसके पास आया। शायरा ने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ दिया और मौका देखकर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रमेश किसी तरह बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचा, जहां उसका ऑपरेशन कर प्राइवेट पार्ट को जोड़ा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश में कटिहार टीम भेजी गई है।


पुलिस के अनुसार, शायरा ने रात में रमेश के दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोशी की स्थिति में हमला किया। आरोपी महिला अभी फरार है और पुलिस उसकी खोज में जुटी हुई है।


टैग्स