मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Aug-2021 07:37 PM
By SABNAM KHAN
KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक साथ तीन महिलाओं की मौत हो गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मालटोली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तालाब में डूबकर तीन महिलाओं की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर दिघलबैंक प्रखंड के मालटोली गांव स्थित एक तालाब में तीन महिलाएं स्नान करने गई थी जहां एक महिला का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गयी।
महिला जब डूबने लगी तब जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगी। उसे डूबता देख वहां मौजूद दो अन्य महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों बचाने के दौरान नदीं में डूब गयीं।
एक महिला को बचाने गयी दो महिलाएं भी तालाब में डूब गयी। जिसके कारण एक साथ तीन महिलाओं की डूबने में मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें दिघलबैंक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों महिलाएं मालटोली की रहने वाली थी। एक साथ तीन महिलाओं की मौत से गांव में मातम का माहौल है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।