ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / बिहार : शौचालय की टंकी से मिला लापता मासूम का शव, परिजनों ने...

बिहार : शौचालय की टंकी से मिला लापता मासूम का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

17-Mar-2022 12:54 PM

NAWADA : नवादा में पिछले 48 दिनों से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव शौचालय की टंकी से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने बच्चे की हत्या कर शव को शैचालय की टंकी में फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ज्यूरी गांव निवासी मो. वाहिद का पांच साल का बेटा अबू तालिब पिछले 28 जनवरी को रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गया था।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को गांव के बच्चे एक निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने शौचालय की टंकी में शव को देखा। जिसके बाद बच्चों ने इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शौचालय की टंकी से बच्चे का शव बाहर निकाला। जिसके बाद मासूम का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया है।


परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर पुलिस मामले को लेकर गंभीर होती तो शायद आज उनका बच्चा जिंदा होता। परिजनों का आरोप है कि वे लगातार थाने का चक्कर लगा रहे थे लेकिन पुलिस जांच की बात कह कर मामले को टालती रही।मृतक बच्चे के परिजनों ने एसपी से भी गुहार लगाई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। 


परिजनों ने बताया कि एसपी ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए SIT का गठन करने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से थाने और पुलिस पदाधिकारियों के पास चक्कर लगाता रहा लेकिन पुलिस बच्चे का पता नहीं लगा सकी। परिजनों की मानें तो कुछ दिन पहले अपराधियों ने फिरौती के लिए फोन भी किया था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश है।