ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : शराब पीकर शादी करने पहुंचा था दूल्हा, बहादुर बेटी ने मंडप...

बिहार : शराब पीकर शादी करने पहुंचा था दूल्हा, बहादुर बेटी ने मंडप से वापस लौटाया

06-May-2022 11:09 AM

MADHUBANI: हैरान कर देने वाली खबर बिहार के मधुबनी से सामने आई है। यहां एक दुल्‍हन ने नशे में धुत दूल्‍हे से शादी करने से इनकार कर दिया है। लाख दबाव डालने के बाद भी दुल्‍हन अपने फैसले पर कायम रही। ऐसे में दूल्‍हा को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। दुल्‍हन के इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में इस बहादुर बेटी के फैसले की खूब सराहना हो रही है।


मामला मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड स्थित झिटकोहिया गांव की है। कटैया मुसहरी निवासी बुझाउन सादा की बेटी काजल कुमारी की शादी नेपाल के धनुषा जिले के भड़रिया गांव निवासी राजू सादा से होनी थी। शादी का मंडप तैयार हो चुका था, दुल्हन के हाथों में मेहंदी भी रच गई थी और बारातियों के स्वागत के लिए सभी इंतजाम भी कर लिए गए थे। शादी वाले घर में हंसी-खुशी का माहौल था। समय पर दूल्हा और बाराती भी पहुंचे गए। जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंच गया, लेकिन दूल्हे को शराब के नशे में धुत देखकर दुल्हन ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया। 


वहीं, जब दुल्हन ने इस शादी से इनकार कर दिया तब नाराज बारातियों ने सरातियों के साथ जामकर मारपीट करनी शुरू कर दी। लेकिन इस बहादुर बेटी का फैसला नहीं बदला। शराबी दूल्हे के साथ बारातियों को नेपाल वापस लौटना पड़ा। लड़की पक्ष ने बताया है कि लगभग 100 की संख्या में बाराती आये थे, दूल्हा समेत सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। 


बिहार में शराबबंदी कानून को सही मायने में लागू कराने के लिए पुलिस और प्रशासन तमाम प्रयास कर रही है। समाज सुधार अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक जहरीली शराब से कई मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी आए दिन शराबबंदी कानून का लोग मज़ाक़ बना रहे है हैं। ऐसे में बासोपट्टी की इस बहादुर बेटी ने जिस तरह शराबी दूल्हे और बारातियों को बैरंग लौटाया, यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।