Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
29-Sep-2023 10:16 PM
By First Bihar
PATNA: पुलिस विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार पुलिस में जल्द ही बंपर बहाली होने वाली है। 24 हजार से अधिक पदों पर बहाली के लिए जल्द ही रोस्टर जारी किया जाएगा। बिहार पुलिस मुख्यालय ने 24269 पदों पर बहाली के लिए गृह विभाग से अनुरोध किया है। हरी झंडी मिलते ही नए साल में 24 हजार से अधिक पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि गृह विभाग की तरफ से पुलिस में 75543 पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई थी। इस साल होने वाली बहाली के बाद 48447 पद शेष बचे हुए हैं। गृह विभाग एवं वित्त विभाग की सहमति के बाद इन पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके तहत पुलिस विभाग में अगले साल 24269 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
कुल 24269 पदों में 20937 दारोगा और उसके समकक्ष, 22010 सिपाही और समकक्ष वहीं 5500 सिपाही चालक के पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस साल निकाली गई 21 391 सिपाहियों की बहाली प्रक्रिया दिसंबर से जनवरी तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। 1, 7 और 15 अक्टूबर को सिपाही बहाली की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके अलावा 1275 पदों पर दारोगा नियुक्ति का रोस्टर जारी कर आयोग को इसका प्रस्ताव भेजा गया है।