ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार पुलिस की शर्मनाक करतूत, शादी समारोह के दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बिहार पुलिस की शर्मनाक करतूत, शादी समारोह के दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

13-May-2022 05:37 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: खबर वैशाली से है, जहां पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। लालगंज थाने के पुलिस पर एक शादी समारोह के दौरान लोगों से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर गांव की है। यहां पुलिस ने बिना किसी कारण शादी समारोह के दौरान एक घर में घुसकर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत के माहौल में हैं।


दरअसल, बीते बुधवार को लक्ष्मीनारायणपुर गांव में रमेश सहनी की बेटी की शादी हो रही थी। गाजे-बाजे के साथ बराती दरवाजे पर पहुंच चुके थे। इसी बीच लालगंज पुलिस का एक एसआई दलबल के साथ रमेश सहनी के घर पहुंचा लाठियां बरसाने लगा। इस दौरान महिलाएं जब बीच बचाव करने गई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस की पिटाई से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद बाराती भाग खड़े हुए।


इधर, भाग रहे दूल्हे की गाड़ी को ग्रामीणों ने किसी प्रकार रोका और काफी मान मनौव्वल के बाद किसी तरह से शादी की रस्में संपन्न कराई गई। हालांकि इस घटना के बाद शादी की खुशियों पर पानी फिर गया। इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई है। पुलिस ने किस कारण से लोगों के साथ मारपीट की यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। लड़की के पिता का कहना है कि उनके सारे अरमानों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।


ग्रामीणों की मानें तो पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए कहीं जा रही थी। बाराती दरवाजे पर पहुंच चुके थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने बारातियों को खदेड़ खदेड़ कर पीटने लगे। लड़की के पिता द्वारा घटना की जानकारी एसपी मनीष कुमार को दिए जाने के बाद एसपी ने मामले की जांच का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है। मामला चाहे जो भी हो लेकिन इस घटना के बाद लालगंज पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।