ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू, 550 सेंटर पर लगभग 3.25 लाख...

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू, 550 सेंटर पर लगभग 3.25 लाख अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

12-Jan-2020 10:33 AM

PATNA : बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर भर्ती के लिए पहले दिन की परीक्षा शुरू हो गई है. फर्स्ट सिटींग में लगभग 3.25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. परीक्षा दो शिफ्टों में ली जा रही है. पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से 4 बजे की बीच आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा आरंभ हो चुकी है. बता दें 12 जनवरी और 20 जनवरी को दो दिन परीक्षा होने वाली है.


विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी हो रही है. परीक्षा सेंटर पर बॉयोमैट्रीक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए जा रहे हैं. विभाग के मुताबिक कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. इस परीक्षा के लिए राज्य भर में 550 सेंटर बनाए गए हैं. एक शिफ्ट में करीब 3.25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. महिला अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए उनके गृह जिले में ही सेंटर बनाये गए हैं. बताया जा रहा है कि तकरीबन 12 लाख 66 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.



जानें क्या है नियम -
1. परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल लेकर जाना मना है.

2. एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान-पत्र लाना है जरूरी

3. मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और आधार कार्ड ला सकते हैं अभ्यर्थी

4. उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी जिसमें से एक प्रति अदृश्य कार्बन प्रति के रूप में चयन पर्षद के पास सुरक्षित रखा जायेगा.

5. काफी टफ होगा कम्पटीशन, एक पद पर 110 लोगों की है दावेदारी

6. 11880 पदों के लिए तकरीबन 13 लाख आवेदन आए हैं

7. लिखित परीक्षा में होंगे 100 क्वेश्चन

8. परीक्षा हल करने के लिए दिए जाएंगे 2 घंटे

9. प्रत्येक उत्तर के लिए मिलेंगे 1 अंक

10. लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का होगा चयन