ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

बिहार पंचायत चुनाव : इलेक्शन में किनकी लगने जा रही है ड्यूटी, हर जिले में कर्मियों की बन रही लिस्ट

बिहार पंचायत चुनाव : इलेक्शन में किनकी लगने जा रही है ड्यूटी, हर जिले में कर्मियों की बन रही लिस्ट

15-Jul-2021 06:58 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल बहुत जल्द जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग रफ्तार के साथ पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है वह बता रहा है कि अगले महीने इसकी घोषणा कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट बनाने का निर्देश राज्य के सभी जिलों को दे दिया है। जिलास्तर पर कर्मियों की लिस्ट बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 


एक अनुमान के मुताबिक बिहार के हर जिले में औसतन 20 से 35 हजार कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। हर जिले में जिला अधिकारी की तरफ से एक कोषांग का गठन किया जा रहा है। जिले में कोषांग चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मियों की लिस्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव के आधार पर इस बार के पंचायत चुनाव का लिस्ट तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्य के नियमित कर्मियों के साथ-साथ संविदा पर काम करने वाले कर्मियों को भी चुनावी ड्यूटी में लगाया जा सकता है। 



अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह मतदान कराने वाली पार्टी से लेकर मतदान केंद्र तक भेजे जाने वाले गश्ती दल और बाकी अलग-अलग टीमों को लेकर कार्ययोजना तैयार कर लें। राज्य निर्वाचन आयोग के पहले ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमाम जिलों को निर्देश दे चुका है। राज्य के सभी जिलों में ईवीएम आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राज्य के बाहर से ईवीएम लाने के लिए जिलास्तर पर अलग-अलग टीम बनाई गई है। यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। बिहार में 10 चरण में पंचायत चुनाव कराए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।