पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Oct-2023 03:22 PM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार में इन दिनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर बहने वाली अधिकतर नदियों में जलस्तर काफी अधिक ह। ऐसे में लोगों को नदी किनारे से सावधान तरीके से जाने को कहा गया है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक़, जिले में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया। इस घटना के बाद इलाके का माहौल गमगीन हो गया, वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के धुमनगर मटियरिया पंचायत में नदी किनारे शौच करने गया एक व्यक्ति अचानक पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान नरकटियागंज की मटियरिया पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी 45 वर्षीय रामाकांत साह के रूप में की गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ नदी के पास जमा हो गई।
वहीं, घटना के बाद तुरंत ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे व्यक्ति की खोज बीन होने लगी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।जिसके बाद मौके पहुंची एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा दिया। इधर घटना से परिजनों में मातम पसर गया है, उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
उधर, इस ममाले को लेकर शिकारपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रमाकांत शाह नदी किनारे शौच करने गए थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और नदी में डूबने से उनकी मौत हो गयी।