ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / Bihar News: शादी में छिड़ी ऐसी जंग; मंडप की जगह हॉस्पिटल जा पहुंची...

Bihar News: शादी में छिड़ी ऐसी जंग; मंडप की जगह हॉस्पिटल जा पहुंची दुल्हन, पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप

16-May-2022 09:50 AM

NAWADA : बिहार के नवाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जायगें. दरअसल एक दुल्हन को विदा   होकर अपने ससुराल जाना था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वह सीधे हॉस्पिटल जा पहुंची. जहां उसका इलाज चल रहा है.


बता दें कि बिहार में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. और शादी में लोग डीजे का मजा जरुर लेते है. लेकिन यही DJ परेशानी का सबब बन गया.  जानकारी के अनुसार यह सारा मामला डीजे विवाद से जुड़ा हुआ है. शादी में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन समेत चार लोगों को बुरी तरह से पीटा गया, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. 


एस मामले में पुलिस ने बताया कि दुल्हन के परिवार वालों की शिकायत पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.  मामले की जांच की जा रही है, वहीं अन्य आरोपियों को भी तलाशा जा रहा है. आपको बता दें  वादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के पचम्बा गांव में रविवार को एक लड़की की शादी थी. घर में शादी से पहले के कार्यक्रम निभाए जा रहे थे. थोड़ी देर में बारात आनी थी। इसी दौरान कुछ लोग डीजे एक ट्राली पर लादकर दुल्हन के घर के सामने आ गए और उसे बजाने लगे. इसके बदले उन्होंने 10 हजार रुपये की मांग की. जब दुल्हन और परिवार वालों ने पैसे देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते ही उन लोगों ने दुल्हन के परिवार वालों पर हमला कर दिया. आरोपियों ने दुल्हन और अन्य चार लोगों को बुरी तरह से पीटा. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और तीन लोगों को हिरासत में लिया.