बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
18-Sep-2023 10:37 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। औरंगाबाद, रोहतास और बेतिया में बारिश के दौरान ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, 8 मृतकों में सबसे अधिक औरंगाबाद जिले के हैं। औरंगाबाद में 6, रोहतास में एक और बेतिया में एक शख्स की मौत वज्रपात हो गई है। औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र स्थित बक्सर गांव के अलावा देव और कुटुंबा में वज्रपात कहर बनकर टूटा है, जहां 2 लड़कों और एक बुजुर्ज समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं सासाराम में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर का है जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वही बेतिया में भी एक किसान की मौत हो गयी है। वे उस वक्त खेत में काम कर रहे थे।