ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / वाह रे बिहार.. पुल के बाद अब पंचायत भवन ही बेच डाला, मंत्री...

वाह रे बिहार.. पुल के बाद अब पंचायत भवन ही बेच डाला, मंत्री रामसूरत राय के क्षेत्र का मामला

10-May-2022 08:23 AM

MUZAFFARPUR : नीतीश सरकार के नाक के नीचे जालसाज उन्हें बिहार में एक और बड़ा कारनामा कर दिया है। बिहार में पुल चोरी होने की घटना हो या फिर रेल इंजन इसे लेकर लगातार सुर्खियां बनती रहीं लेकिन अब सरकारी पंचायत भवन की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है  मामला बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां औराई प्रखंड की औराई पंचायत भवन को बेच दिया गया। आरोप पंचायत के मुखिया और सचिव पर लगा है। इन दोनों पर आरोप है की बुलडोजर से पंचायत भवन को तोड़ एक-एक ईंट बेच दी गई। मामला सामने आने के बाद 29 अप्रैल को ही प्रखंड पंचायती राज अधिकारी ने इस पूरे मामले में मुखिया और पंचायत सचिव से जवाब मांगा है। 


पंचायत भवन की चोरी का मामला सामने आए 10 दिन गुजर चुका है लेकिन आरोपी मुखिया और पंचायत सचिव के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। हद तो यह है कि जिला मुख्यालय स्तर पर भी इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मामला कहीं न कहीं लीपापोती का दिख रहा है। प्रखंड पंचायती राज अधिकारी गिरिजेश नंदन के मुताबिक 29 अप्रैल के बाद से पंचायत सचिव छुट्टी पर चल रहे हैं, उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है वैसे मौखिक तौर पर जिला पंचायत राज अधिकारी को उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दे दी है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल बीते 14 अप्रैल को प्रखंड पंचायत राज अधिकारी को पंचायत भवन बेचने की सूचना मिली थी। पूछे जाने पर मुखिया ने इससे इंकार कर दिया। उसके 27 अप्रैल को जब प्रखंड पंचायत राज अधिकारी ने स्थल निरीक्षण किया तो पंचायत भवन गायब था। पंचायत सचिव से पूछताछ में पता चला कि पंचायत भवन की नीलामी नहीं की गई है। इस पंचायत भवन का 15 वर्ष पूर्व उद्घाटन किया गया था। पंचायत के मुखिया उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि औराई पंचायत के पंचायत भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में था, कहीं भी बैठने की जगह नहीं थी, इसलिए उसे तोड़ा गया है, इसी जगह सामुदायिक भवन बनेगा। वहीं संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव रामनरेश सहनी के बात करने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद मिला।