ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, राजधानी में एक साथ मिले...

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, राजधानी में एक साथ मिले 50 मरीज; हड़ताल पर है निगमकर्मी

27-Sep-2023 07:06 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में डेंगू के 275 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस महीने में 4643 डेंगू के मरीज मिल गए। जबकि इस वर्ष कुल 4918 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सबसे अधिक 68 मुंगेर में 19 भागलपुर में 18 बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में 16-16 और वैशाली में 13 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी पटना में निगम कर्मी हड़ताल पर हैं ऐसे में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ाने की और भी प्रबल संभावना नजर आ रही है।


वहीं , राजधानी पटना में अब कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1507 हो गई है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि वीआई मोहल्ला होने के बावजूद पाटलिपुत्रा इलाके में डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा है। इसके पीछे वहां के लोगों की लापरवाही भी जिम्मेवार है। जांच में बड़े-बड़े अपार्टमेंट की छतों पर गमले में पानी जमा पाया गया। इसके साथ ही निगमकर्मी के हड़ताल पर जाने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। 


उधर , रविवार को मुजफ्फरपुर में डेंगू से दूसरी मौत हो गई है। मृतक कांटी का रहने वाला था। उसकी उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि मरीज नगालैंड के दीमापुर से यहां आया था। डेंगू के लक्षण के बाद उसे ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में 15 सितंबर को भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने के बाद 17 सितंबर को उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। मरीज के परिजन उसे पटना के निजी अस्पताल लेकर गए थे। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।