ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में नहीं लागू होगी समान नागरिक संहिता ! CM नीतीश बोले .....इस...

बिहार में नहीं लागू होगी समान नागरिक संहिता ! CM नीतीश बोले .....इस मामले में मेरा स्टैंड पुराना और स्पष्ट, जल्दबाजी में नहीं होता कोई काम

16-Jul-2023 07:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी। यह बातें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कल कही है। सीएम ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए यह साफ़ कर दिया है कि - बिहार में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस मुद्दे पर ज्ञापन भी सौंपा। इन लोगों ने  मुख्यमंत्री से समान नागरिक संहिता को लागू नहीं करने की पुरजोर अपील की। जिसके बाद सीएम ने कह दिया है कि यह बिहार में लागू नहीं होगा। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि -  समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर उनका स्टैंड पुराना है और वह स्पष्ट है। आज भी वे अपने उस स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में ही केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर कह दिया था कि इसे लागू नहीं किया जाए। बिहार में इसके माध्यम से प्रतिनिधिमंडल में शामिल शख्सियतों ने अपनी बात रखी और मुख्यमंत्री से समान नागरिक संहिता को लागू नहीं करने की पुरजोर अपील की। 


मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनवरी, 2017 में अपने एक बयान में समान नागरिक संहिता को लेकर इसमें जल्दबाजी नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि समान नागरिक संहिता एक गंभीर मसला है और इस पर सदन से लेकर सड़क तक चर्चा होनी चाहिए। इसकी  शुरुआत संसद से होनी चाहिए। विधि आयोग ने जिस तरीके से समान नागरिक संहिता पर राज्य सरकार से 16 सूत्री सवाल पूछे थे, वह आपत्तिजनक है।  


आपको बताते चलें कि, इससे पहले विधि आयोग ने शुक्रवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर लोगों के विचार भेजने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी। आयोग ने गत 14 जून को यूसीसी पर संस्थाओं व आम लोगों से प्रतिक्रिया मांगी थी। प्रतिक्रिया देने की एक माह की समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई। हालांकि विधि आयोग ने अब इसे बढ़ा दिया है।