मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
29-Apr-2020 02:05 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार काफी तेजी से बढ़ रही है. बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूबे के हालत अब बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां 13 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 359 हो गई है.
इसको भी पढ़ें: अररिया में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक, बिहार में आंकड़ा पहुंचा 359, यहां देखिए बाकी जिलों की लिस्ट
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से नए मामले निकल कर सामने आये हैं. गोपालगंज से 6 और कैमूर से 4 मामले सामने आये हैं. इसके आलावा बांका, अररिया और मुंगेर से एक-एक नए मरीज के मिलने की भी पुष्टि की गई है.
सोमवार को 12 जिलों से 69 पॉजिटिव केस
इससे पहले बीते दिन सोमवार को कोरोना के सारे रिकार्ड टूट गए. क्योंकि बिहार के अंदर एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 27 अप्रैल को आये. सोमवार को राज्य के 12 जिलों से 69 मामले सामने आये थे. जिसमें मुंगेर के 22, रोहतास के 16, भोजपुर के 7, पटना के 6, औरंगाबाद के 5, मधुबनी के 5, लखीसराय के 3, पूर्णिया, दरभंगा, सारण, नवादा और नालंदा जिले से एक-एक मामले सामने आये हैं.
बिहार के सभी जिलों के मरीजों की लिस्ट -
मुंगेर - 91
पटना - 39
नालंदा - 35
रोहतास - 31
सीवान - 30
बक्सर - 25
कैमूर - 18
गोपालगंज - 18
भोजपुर - 09
बेगूसराय - 09
औरंगाबाद - 07
गया - 06
भागलपुर - 05
पूर्वी चंपारण - 05
मधुबनी - 05
लखीसराय - 04
अरवल - 04
नवादा - 04
सारण - 04
बांका - 03
वैशाली - 02
मधेपुरा - 01
जहानाबाद - 01
पूर्णिया - 01
दरभंगा - 01
अररिया - 01
4 नए जिलों में कोरोना की दस्तक
बिहार के 26 जिलों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. सोमवार को मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया के रूप में नए जिले संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़े थे. जबकि मंगलवार को अररिया के रूप में एक नया जिला जुड़ चुका है.

