पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
30-Mar-2023 08:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में जल्द ही हजारों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। इसको लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
दरअसल, राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों व सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए खाली पदों पर बहाली को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके बाद जल्द ही बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2222 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी है। इसमें प्राचार्य के 32, प्राध्यापक के 168 पद, सह प्राध्यापक के 429 पद एवं सहायक प्राध्यापक के 1593 पद शामिल हैं। इन 2222 पदों के लिए बीपीएससी को अनुशंसा भेज दी गयी है।
इससे पहले विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने बीपीएससी को कुछ सीटों के लिए अनुशंसा भेजी थी। जिसके बाद 790 पदों पर नियुक्ति के लिए बीपीएससी की अनुशंसा मिल चुकी है। बीपीएससी की ओर से 515 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। बाकी अन्य अधियाचित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। बीपीएससी ने कहा कि कुछ सीटों पर बहाली प्रक्रियाधीन है।
आपको बताते चलें कि, राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पूर्व से कुल 441 नियमित शिक्षक काम कर रहे हैं। इसके अनुसार राज्य के 38 जिलों के लिए 38 इंजीनियरिंग और 46 पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। इनमें से सहायक प्राध्यापक पर नियुक्ति वाले लोगों को इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज भी आवंटित हो सकेगा।