बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
20-Sep-2023 07:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में डेंगू मरीज की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड डेंगू के 294 मरीज मिले। इसके साथ ही इस महीने राज्य में 2491 डेंगू के मरीज मिले हैं। जबकि इस साल अब तक 2766 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इस बीच भागलपुर के मायागंज अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सबसे अधिक 105 मरीज मिले। इसके बाद जमुई में 22, भागलपुर में 19, औरंगाबाद में 16 और सारण में 15 मरीज मिले। वहीं राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में 231 मरीज भर्ती हैं। इनमें सबसे अधिक भागलपुर मेडिकल कॉलेज में 103 मरीज भर्ती हैं। जबकि, राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में जैसे एम्स पटना में 16, आईजीआईएमएस में 16, पीएमसीएच में 16, एनएमसीएच में छह, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में नौ, डीएमसीएच दरभंगा में तीन, एएनएमसीएच गया में 19, जीएमसी बेतिया में तीन, जीएमसी पूर्णिया में पांच, जेएनकेटीएमसीएच मधेपुरा में चार और विम्स पावापुरी में 31 मरीज भर्ती हैं।
इसके साथ ही लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर स्वास्थ्य सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पटना, भागलपुर, नालंदा, जमुई, औरंगाबाद, वैशाली और गया में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जहां-जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां 500 मीटर की परिधि में सघन रूप से फॉगिंग कराने को कहा गया है।