बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
20-Sep-2023 09:22 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दी गुजरता हो जिस दिन हत्या लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार्के घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। यह घटना हाजीपुर के कहटरा ओपी थाना क्षेत्र के कटहरा चौक की है। यहां लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों ने 10 से 15 राउंड के करीब फायरिंग की जिससे पूरा इलाका दहल गय। किराना दुकान से कुछ कैश लूटने के बाद बदमाशों ने भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की जिसमें एक साइकिल दुकानदार को गोली लग गई। जसिके बाद जख्मी दुकानदार मंटुन को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि, जख्मी व्यक्ति मंटुन कुमार साइकिल रिपेयर करने और पंचर बनाने का काम करता है। इसके पीठ में एक गोली लगी है। गोली लगने के बाद जख्मी व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस गोलीबारी में दो बाइक पर सवार होकर पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। अब बदमाशों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
उधर, घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। स्थिति सामान्य है। घटना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है। बंदूक के बल पर किराना के थोक एवं खुदरा विक्रेता के यहां लूटपाट करने का मामला आया है। लूट के दौरान आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने 10 से 15 राउंड गोली चला दी। इसी फायरिंग की घटना में किराना व्यवसायी के पड़ोस के साइकिल दुकानदार को एक गोली लग गई।