ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / news / बिहार की बेमिसाल शादी : महिला मरीज की अंतिम इच्छा पूरी करने के...

बिहार की बेमिसाल शादी : महिला मरीज की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी ने किया ये काम

05-May-2022 09:08 AM

HAJIPUR : बिहार में एक ऐसी शादी देखने को मिली है जो वाकई बेमिसाल है। आप भी शादी की पूरी दास्तां को जानेंगे तो खुद को यह कहने से रोक नहीं पाएंगे कि ऐसा न कभी पहले सुना.. ना देखा। खबर हाजीपुर से है, यहां मानवीय संवेदना हो को समेटे एक सच्ची कहानी देखने को मिली है। दरअसल हाजीपुर सदर अस्पताल में काम करने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी मनिंद्र सिंह की शादी कुछ ऐसे हुई कि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। 


हाजीपुर सदर अस्पताल में ओटी असिस्टेंट का काम करने वाले मनिंद्र सिंह ने अस्पताल में इलाज कराने आई। एक महिला मरीज से जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया। दरअसल 60 साल की महिला मनिका हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट हुई थी। बिदुपुर की रहने वाली मनिका 18 अप्रैल को बर्न इंजुरी के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। इलाज के दौरान ओटी असिस्टेंट मनिंद्र सिंह ने इस महिला मरीज की खूब देखभाल की। महिला मरीज की स्थिति अच्छी नहीं थी और उसे बस एक बात की ही चिंता सताए जा रही थी कि अगर वह इस दुनिया को छोड़ गई तो कुंवारी बेटी का क्या होगा। इलाज के दौरान मनिंद्र के बर्ताव को देखकर मनिका बार-बार यही कहती थी कि काश मेरा दामाद तुम्हारे जैसा होता। 


इलाज के दौरान मनिका मनिंद्र के इतने करीब आ गई कि उससे यह भी पूछ लिया कि वह शादीशुदा है या नहीं? अपने निधन से पहले मनिका ने यह इच्छा जताई कि वह उसकी बेटी से शादी कर ले। मनिका को पांच बेटियां और एक बेटा है सबसे छोटी बेटी प्रीति से शादी की बात मनिका ने मनिंद्र से की थी। इलाज के दौरान ही मनिका की हालत बिगड़ने लगी तो उसने मनिंद्र को प्रीति से शादी करने के लिए कहा। 2 मई को मनिंद्र ने प्रीति से शादी कर ली। हाजीपुर के स्थानीय पातालेश्वर नाथ मंदिर में दोनों की शादी हुई और शादी के 2 दिन बाद 4 मई को प्रीति की मां मनिका का निधन हो गया। अपने मरीज के साथ मानवीय संवेदनाओं के कारण मनिंद्र ने जो पहल की उसकी चर्चा चारों तरफ है।