Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
25-Jul-2020 11:00 AM
DESK : कोरोना काल में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में अजीबो-गरीब नजारे देखने को मिलेंगे. बूथ पर तैनात पोलिंग ऑफिसर और कर्मचारी पीपीई किट पहने नजर आयेंगे तो ईवीएम का बटन अंगुली के बजाय टूथपिक से दबाया जायेगा. बूथ के बाहर गोल घेरे होंगे जिसमें शारीरिक दूरी बनाकर वोटर खड़े होंगे. चुनाव आयोग बिहार चुनाव के लिए कुछ ऐसे ही इंतजाम करने की तैयारी कर रहा है.
जानिये कैसे होंगे चुनाव
दरअसल कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को तय समय पर कराने को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को माथा पच्ची की. इसमें ऐसे ही सुझाव निकल कर सामने आये. इसके बाद आयोग ने दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार किया है. जानिये चुनाव आयोग बिहार में कोरोना काल में चुनाव कराने के लिए कौन से इंतजाम करने पर विचार कर रहा है.
-कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मतदानकर्मी पीपीई किट पहन कर बैठेंगे
-ईवीएम का बटन दबाने के लिए अंगुली का इस्तेमाल नहीं होगा. वोटरों को टूथपिक से बटन दबाने को कहा जायेगा. या फिर बटन दबाने के लिए दस्तानों का इंतजाम किया जायेगा
-मतदान केंद्र के बाहर थर्मल स्कैनर लेकर मतदानकर्मी तैनात रहेंगे. थर्मल स्कैनर से टेम्परेचर चेक होने के बाद ही बूथ में वोटरों को प्रवेश करने दिया जायेगा
-वोटरों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए बूथ पर गोल घेरे बनाये जायेंगे. वोटरों को उन्हीं घेरे में खडा होने को कहा जायेगा
उधर चुनाव आयोग ने बिहार के सभी सियासी दलों से चुनाव को लेकर 31 जुलाई तक अपनी राय देने को कहा है. आयोग ने इन बिंदूओं पर सभी दलों से राय मांगा है.
-चुनाव प्रचार या सभा के दौरान मास्क का पहनना अनिवार्य कर दिया जाये
-चुनाव प्रचार के दौरान शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन किया जाये
-किसी भी सभा में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने पर रोक लगायी जाये
-जहां भी चुनाव प्रचार हो वहां थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन का इंतजाम हो
-हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या कम कर दी जाये
आयोग के सचिव एनटी भूटिया ने राजनीतिक दलों से 31 जुलाई तक इस मसौदे पर सुझाव मांगा है. सभी पार्टियों की राय जानने के बाद आयोग दिशानिर्देश जारी करेगा. मसौदे के मुताबिक सभी कर्मचारियों और चुनाव काम में लगे लोगों को मास्क और दस्ताना पहनना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थलों, चुनाव कार्यालयों और पोलिंग बूथों पर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा.
राजनीतिक दल बडी रैली नहीं कर सकेंगे. चुनावी समय में किसी तरह के सामाजिक समारोह और धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी रहेगी. स्क्रीनिंग सख्ती से होगी और भीड़ रोकने के लिए व्यापक नियंत्रण सिस्टम लागू किया जाएगा.