ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार में बेलगाम हुए बालू माफिया ! माइनिंग ऑफिसर से मारपीट कर कपड़े...

बिहार में बेलगाम हुए बालू माफिया ! माइनिंग ऑफिसर से मारपीट कर कपड़े फाड़े, डिप्टी सीएम ने कहा- जरूर होगा एक्शन

22-Feb-2024 10:15 AM

By First Bihar

MADHUBANI : बिहार में बालू माफिया बेलगाम हो गए हैं। इनलोगों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म सा होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि ये लोग बड़े ही आसानी से कहीं भी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहाहै। जहां जिला खनिज विकास पदाधिकारी पर बालू माफिया ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं छापेमारी में जब्त उजला बालू लदे दो ट्रैक्टर को आरोपी जबरन छुड़ाकर ले गए। इस दौरान पदाधिकारी से मारपीट और बदसलूकी की गई। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।


दरअसल, जिला खनिज विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने झंझारपुर आरएस के अदलपुर  के कमला पूर्वी तटबंध पर अवैध रूप से दो ट्रैक्टर को उजला बालू ले जाते देखा। पदाधिकारी ने बताया कि मधुबनी जिले में कहीं भी कोई बालू घाट संचालित नहीं है। सभी जगहों पर बालू उगाही अवैध है, खनन पर रोक लगी हुई है। ऐसे में बालू ट्रैक्टर को रोका गया लेकिन चालक भाग गए।


खनिज विकास पदाधिकारी के आवेदन पर आरएस ओपी क्षेत्र में 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। घटना आरएस ओपी के अदलपुर डूबरबोना के सामने कमला नदी के पूर्वी तटबंध सड़क के पास हुई। प्रभारी एसडीपीओ बीके बृजेश ने कहा कि सरकारी अधिकारी पर हमला हुआ है। सरकारी काम रोकने का प्रयास किया गया है। शिकायत दर्ज की गई है, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


उधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि खनन एवं भूतत्व विभाग में माफिया का वर्चस्व रोकना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है। इस माफिया से ऐसे लोग जुड़े हैं, जो बिहार में अराजकता फैला रहे हैं। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस पर एक्शन लेने के लिए कमांड कंट्रोल रूम बनाया जाए। यहां से सीधे मॉनिटरिंग की जाए। खनन विभाग की अपनी फोर्स हो, ताकि पदाधिकारी पर हमले न हो सकें।