हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Aug-2021 01:09 PM
PATNA : बिहार में जमीन मालिक अब अपने जमीन का ब्योरे और वंशावली ऑनलाइन जमा करा सकेंगे. बिहार सरकार ने बड़ी पहल करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर 'रैयत द्वारा धारित भूमि की स्वघोषणा' नाम से एक लिंक दिया है. इस लिंक के जरिये वेबसाइट पर जाकर अपनी जमीन का ब्योरा और अपनी वंशावली अपलोड की जा सकती है.
बता दें कि फिलहाल यह सुविधा उन जिलों और अंचलों में मिलेगी जहां भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है. अभी 20 जिलों के 90 अंचलों में 208 शिविर बनाए गए हैं जहां सर्वेक्षण कर्मी इस काम में लगे हुए हैं. वहीं 20 जिलों के बाकी बचे 130 अंचलों में भी शिविर गठन हो गया है.
कोई भी रैयत 3 एमबी तक फाइल अपलोड कर सकता है. पहले निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर अपने फोन नंबर के साथ खुद को रजिस्टर कराना पड़ेगा और अपने मौजा और शिविर का चयन करने के बाद अपनी भूमि का खाता, खेसरा की जानकारी देनी है. प्रपत्र अपलोड होने के साथ ही रैयत के मोबाइल पर कन्फर्ममेशन का मैसेज पहुंच जाएगा.
ज्ञात हो कि पिछले महीने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार के कार्यालय कक्ष में भूमि सर्वे के संबंध में हुई बैठक के दौरान उन्होंने विशेष सर्वेक्षण कार्य में रैयतों से प्राप्त होनेवाली स्वघोषणा और वंशावली की प्रक्रिया को आसान बनाने और स्वघोषणा व वंशावली को ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिये थे.