BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
13-Feb-2022 07:18 AM
PATNA : बिहार में सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर की बहाली होने जा रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी बहाली होनी है. इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ सुविधाओं को देने में सहायता मिलेगी. सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, आशा का नेतृत्व करेंगे. हेल्थ डिपार्टमेंट के स्वास्थ्य समिति के जरिए संविदा के आधार पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी है. 936 पद अनारक्षित है. वहीं 499 पद अनारक्षित महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं.
विभाग के अनुसार सभी सीएचओ की बहाली के लिए बीएससी/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और GNN योग्यताधारकों को अवसर दिया जाएगा. केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से प्राप्त डिग्री ही मान्य होगी. 03 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन के साथ ही अनारिक्षत, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से EWS के कैंडिडेट को 500 रुपये और बिहार निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन देना होगा.
दूसरी तरफ अगर आप पहले से सीएचओ के पद पर कार्यरत है तप आपको फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. आवेदकों को पदधारण करने के पूर्व 1.50 लाख रुपये का बांड पेपर एक हजार रुपये के स्टांप पेपर पर लिखकर देना होगा. अभ्यर्थी का केंद्रीय या किसी भी राज्य सरकार की नर्सिंग काउंसिल में स्थायी रूप से निबंधित होना अनिवार्य है.