अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
17-May-2022 03:38 PM
By Tahsin Ali
PURNIA : बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां शहर के बड़े अस्पताल मैक्स 7 में डॉक्टर की मौत हो गयी। संसय बरकरार है कि ये मौत हत्या है या आत्महत्या। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मैक्स 7 के कार्डियोलोजिस्ट डॉ सोमनाथ मुखर्जी अपने अस्पताल चैम्बर में ही मृत पाए गए। सूचना मिली कि डॉ सोमनाथ मुखर्जी ने आत्महत्या कर ली है । मगर जब मीडिया कर्मी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें शव के पास जाने से रोक दिया गया। और न ही कोई कुछ कहने को तैयार दिखा। मीडिया कर्मियों के साथ इस बीच तीखी बहस भी हुई मगर गार्ड ने शव तक जाने की इजाज़त नहीं। सूचना मिलने पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सरोज अस्पताल पहुंचे। और पूछताछ शुरू की।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अस्पताल के कर्मियों ने बताया है कि इसे फ़ूड पॉइज़निंग की शिकायत थी, जबकि अगले ही पल एसडीपीओ साहब ये भी कहते हुए सुनाई देते हैं कि उनके आसपास से भारी मात्रा में एनेस्थेसिया पाया गया है। प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या लग रहा है। इस बीच पारिवारिक परेशानी भी एसडीपीओ साहब बता रहे हैं। पूछे जाने पर कि आत्महत्या और फ़ूड पॉइज़निंग एक साथ कैसे हो सकता है तो एसडीपीओ साहब अनुसंधान का हवाला देते हुए जांच का विषय बता गए।
मृतक के मोबाइल का सीडीआर भी जांच करने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में है। न ही मृतक के शव को देखने दिया जा रहा है और न ही मीडिया कर्मी से कोई बात करना चाह रहा है। दबी आवाज़ में लोग अस्पताल द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात भी करते सुनाई दिए, हालांकि कैमरे के सामने कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ है।