Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द
06-Dec-2024 04:30 PM
By First Bihar
AURANGABAD: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिससे राज्य के पूरे स्वास्थ्य महकमें और सरकार को शर्मसार होना पड़ता है। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जिसको जानकर इंसानीयत भी शर्मसार हो जाए। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को एम्बुलेंस से ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। अब जिले का स्वास्थ्य महकामा पूरे मामले की लीपापोती में जुट गया है।
दरअसल, औरंगाबाद में सदर अस्पताल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लगभग 50 साल के एक लावारिस मरीज को किसी सख्स ने सदर अस्पताल पहुंचा दिया था ताकि उसका समुचित इलाज हो सके लेकिन मरीज का इलाज करने के बजाए अस्पताल प्रबंधन के आदेश पर एम्बुलेंस कर्मियों ने उसे शहर से दूर ले जाकर फेंक दिया और और वहां से खिसक गए।
बाद में इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बारुण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। मामले के अनुसंधान के क्रम में जब पुलिस ने सख्ती से घटना के बारे में एम्बुलेंस कर्मियों से पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की नीयत से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें इससे जुड़ा मामला और भी साफ हो गया।
एम्बुलेंस कर्मियों ने पुलिस को दिए गए हैरान करने वाले बयान में कहा कि डीएस ने ही मरीज को सड़क किनारे छोड़ने के लिये कहा था। फिलहाल पुलिस ने एम्बुलेंस कर्मी को अरेस्ट कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। उधर जब इस मामले के बारे में एसीएमओ से बात की गयी तब उन्होंने इसे गैर जिम्मेदाराना बताया और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।