गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
17-Oct-2022 10:17 AM
PATNA : बिहार में शिक्षा को लेकर हर बार सवाल उठते रहते है। वहीं, इसमें सुधार को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से भी नई- नई पहल की जा रही है। इसी बीच अब जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बिहार में पहली बार 20 अक्तूबर को पीटीएम का आयोजन करवाया जाएगा। इसके तहत राज्य के लगभग 45 हजार से अधिक सरकारी प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक में पढ़ रहे 20 लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर कर एक बैठक की जाएगी।
शिक्षा विभाग के तरफ से यह बैठक पढ़ाई की गुणवत्ता और अभिभावकों के दायित्व की समझ को बेहतर करने के लिए बुलायी गई है।साथ ही अभिभावकों को बताया जायेगा कि विभाग द्वारा उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा को लेकर क्या - क्या कदम उठाए जा रहे है। मालूम हो कि,कक्षा एक में पढ़ रहे बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए परंपरागत पढ़ाई के अलावा कुछ नए प्रयोग भी किये जा रहे हैं।
इस बैठक में अभिभावकों को यह जानकारी इस कारण दी जाएगी की वह अपने बच्चों पर बेहतर निगरानी रख सकें। सरकारी विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से पहली बार पीटीएम बुलाई गई है। इस बैठक मेंआगामी 2026-27 में प्राइमरी बच्चों को कक्षा दो तक 45 से 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ना, कक्षा तीन में 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ने और आगे की कक्षा में इसका अभ्यास और पढ़ाया जाएगा।