Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
25-Oct-2023 06:34 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: विजयादशमी के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद को रावण तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को राक्षस बताते हुए शुभकामनाएं दी तो जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री को 2024 का राजनीतिक टाइम बम बता दिया। जेडीयू नेता द्वारा मुख्यमंत्री को एक सुसाइड बॉमर के रूप में दिखाए जाने पर सम्राट चौधरी ने तंज किया है।
जेडीयू नेता नीरज कुमार द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2024 का राजनीतिक बम बताने पर सम्राट ने कहा है कि बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि बिहार के मुख्यमंत्री को आप आतंकवादी घोषित नहीं कर सकते लेकिन जेडीयू नेता द्वारा नीतीश कुमार को एक सुसाइड बॉमर बताकर इस्तेमाल करना एक अपराध की श्रेणी में आता है। सम्राट ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री हैं और अगर उनमें हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखा दे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक मुख्यमंत्री से सुसाइड बॉमर हो गए है, इससे बड़ी शर्म की बात जेडीयू के लिए क्या होगी।
वहीं शिक्षक बहाली की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सम्राट ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार शिक्षक बहाली की आड़ में सिर्फ नाम के लिए नौकरी देने की बात करते हैं। शिक्षक बहाली के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है। शिक्षक को ही शिक्षक की नौकरी देने की बात सरकार कह रही है। जो शिक्षक पहले से कार्यरत थे उन्हीं को फिर से शिक्षक बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए बीजेपी के एक साथी ने अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। हमारी स्पष्ट मांग थी कि जो लोग एसटीईटी और टीईटी की परीक्षा देकर आए हैं उनकी सीधी भर्ती की जाए, उन्हें बीपीएससी में दौड़ाने का काम आखिर क्यों नीतीश कुमार की सरकार कर रही है। यह एक बड़ा घोटाला हो रहा है क्योंकि सरकार में जो लोग बैठे हैं वे घोटालों के आदि रहे हैं।