मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Dec-2019 08:00 AM
PATNA: राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है. बिहार और यूपी के 1500 मीटर ऊपरी हिस्से में साइक्लोन सर्किल का एक क्षेत्र बना हुआ है. जिसके कारण दो-तीन दिनों में बिहार में फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ जाएगी.
राजधानी पटना में पिछले 15 दिनों के अंदर दिन के तापमान में 7 से 10 डिग्री और रात में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. वहीं सोमवार को पटना में सुबह से कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलीटी भी कम रही. कोहरे के कारण पूरे दिन भर धूप खिलकर नहीं आई. इसके साथ ही दिन में हवा की रफ्तार 4-9 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसके कारण ठंड और बढ़ गई.
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी मध्य बिहार और उत्तरी पूर्वी बिहार के पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा और पूर्णिया में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं दो-तीन दिनों में होने वाली बारिश के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.