अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2020 09:33 AM
PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक तरफ देश में जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं वहीं बिहार में नीतीश सरकार ने किसानों का हक मार लिया है. नीतीश सरकार ने राज्य में कृषि उपकरणों की खरीद के लिए अनुदान दिए जाने की योजना को छोटा कर दिया है. राज्य में पहले 81 कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी दी जाती थी जिसे घटाकर अब केवल 17 कर दिया गया है.
इतना ही नहीं राज्य सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2020 21 में इस योजना की राशि भी कम कर दी है. योजना राशि में 80 फ़ीसदी से अधिक की कटौती की गई है. पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि यांत्रिकीकरण योजना का आकार 163 करोड़ था जो अब घटकर केवल 23.69 करोड़ रह गया है. इतना ही नहीं इस योजना में और भी बड़े बदलाव किए गए हैं .अब 10,000 से अधिक कीमत वाले कृषि उपकरणों की खरीद के लिए किसानों को अनुदान राशि काटकर कृषि यंत्र विक्रेता को दिया जाएगा. अब अनुदान राशि कृषि विकास विभाग यंत्र विक्रेता तो सीएफएमएस के माध्यम से दे रहा है.
10000 से कम कीमत के कृषि उपकरण की खरीद पर निर्धारित राशि विक्रेता को किसान देंगे और फिर विभाग किसान के खाते में अनुदान राशि देगा. साथ ही साथ इस साल किसी भी जिले में निबंधित कृषि यंत्र विक्रेता या निर्माता अपने उपकरण बेच पाएंगे पहले या निबंधन जिला स्तर तक के लिए होता था. नवंबर के आखिरी हफ्ते तक बिहार के लगभग 31000 किसानों ने कृषि उपकरण खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन किसानों को सबसे ज्यादा निराशा कृषि उपकरणों की लिस्ट छोटी किए जाने से हो रही है केवल 17 उपकरण ही अब अनुदान के दायरे में हैं जिससे किसान परेशान हैं.