हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Feb-2020 10:26 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के इस अस्पताल में मरीज भगवान भरोसे हैं।इस अस्पताल में ऑपरेशन के तुरंत बाद मरीजों को जमीन में लिटा दिया जाता है। और तो और ऑपरेशन के पहले दिया जाने वाला सुई ऑपरेशन के दो घंटे बाद दिया जाता है। बिहार के बेगूसराय के इस अस्पताल में आकर स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के दावों की पोल खुलती नजर आती है।
बेगूसराय के मंसूरचक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था देख कर आप अपना सर पीट लेंगे। यहां ऑपरेशन को बाद महिलाओं को जमीन पर ही लिटा दिया जाता है। ठंड के मौसम में ऑपरेशन के बाद शीरीरिक तौर पर कमजोर महिलाओं को जमीन पर तो लिटाया ही जाता है। इनके स्वास्थ्य की देखभाल भी उपर वालों के हाथों में ही है। ऑपरेशन के पहले सुई देने के बजाए डॉक्टर दो घंटे बाद सुई दी जाती है। न तो समय पर मेन्यू के मुताबिक खाना मिलता है और न ही समय पर दवा। सब कुछ भगवान भरोसे ही चल रहा है।
स्वास्थ्य सुविधा की ऐसी हालत के संबंध में पूछे जाने पर बेगूसराय के सिविल सर्जन का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 बेड की सुविधा होती है अगर मरीज बढ़ जाये तो ऐसी स्थिति बन जाती है। मगर मरीज के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। वहीं सिविल सर्जन ने मामले की जांच का भरोसा भी दिलाया है।