ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार के इन जिलों में बारिश और ठनका की चेतावनी, देखें बिहार में...

बिहार के इन जिलों में बारिश और ठनका की चेतावनी, देखें बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

14-Sep-2023 06:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में मॉनसून के एक बार फिर कमजोर होने से बीते दो दिनों से बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग ने राज्य में एक-दो दिन के भीतर उमस बढ़ने की संभावना जताई है। हालांकि, गुरुवार को उत्तर बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा उत्तरी क्षेत्र में कई जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है।


मौसम विभाग ने गुरूवार को पूर्वी व पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पटना सहित शेष जिलों में बादल छाए रहने से बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार को 12 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भागों का मौसम सामान्य बना रहा।


 पटना समेत शेष जिलों में आंशिक बादल छाए रहे और उमस ने परेशान किया। जमुई के गरही में 19.0 मिमी वर्षा हुई। वहीं वाल्मीकि नगर में 10.6 मिमी, मोतिहारी में 26.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।जबकि शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, बालासोर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इनके प्रभाव से प्रदेश में मानसून का प्रभाव आंशिक रूप से बना रहेगा। पटना सहित अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा की गतिविधियां हो सकती हैं।