Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
12-Oct-2023 03:19 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बगहा में वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रडंल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों के निकलने का सिलसिला आम बात हो गई है। इसी क्रम में वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव में करीब 15 फीट का एक वर्नीश पाईथॉन के निकालने से ग्रामीणों में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।
दरअसल, वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव में करीब 15 फीट का का विशाल अजगर निकलने के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग और डब्ल्यू टी आई कार्यालय को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद विशाल अजगर सांप को पकड़कर वीटीआर के जटाशंकर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वनपाल सोनू कुमार ने बताया कि अजगर सांप की लंबाई लगभग 15 फीट और मोटाई करीब 4 फीट थी। बता दें कि अजगर सांप पूर्वी गोलार्ध के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के मूल निवासी पाइथॉनेट परिवार में से सांपों की एक प्रजाति है। पाईथॉन नाम 1803 में फ्रांस्वा मैरी डौडिन द्वारा गैर विषैला सांपों के लिए प्रस्ताविक किया गया था। वर्तमान में 10 अजगर सांप के प्रजातियों को वैध टैक्सा के रूप में मान्यता प्राप्त हैं।