ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Flood: बिहार में संभावित बाढ़ पर केंद्र की नजर, गृह मंत्रालय ने...

Bihar Flood: बिहार में संभावित बाढ़ पर केंद्र की नजर, गृह मंत्रालय ने पटना में बुलाई अहम बैठक; नित्यानंद बोले- सरकार हर आपात स्थिति के लिए तैयार

29-Sep-2024 02:37 PM

By First Bihar

PATNA: पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। संभावित बाढ़ को लेकर जहां एक तरफ राज्य सरकार तैयारियों में जुट गई है तो वहीं बिहार में बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार भी एक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में पटना में एनडीआरएफ की अहम बैठक बुलाई गई। इस मौके पर नित्यानंद राय ने बताया कि बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के ले पूरी तरह से तैयार है।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में जरूरत पड़ेगी तो लोगों को एअरलिफ्टिंग कराया जाएगा और जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स को लगाकर फ़ूड पैकेजिंग भी गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बहुत ही तत्परता के साथ बिहार की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और लगातार पूरे मामले को देख रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने पूरी तरीके से सभी संस्थाओं को लगा दिया है।


उन्होंने बताया कि अभी बिहार के बाढ़ में एनडीआरएफ की 11 टीमें लगी हुई हैं जबकि 8 टीमों को रिज़र्व रखा गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो पश्चिम बंगाल से भी टीम बुलाई जाएगी। बिहार सरकार से लगातार केंद्रीय गृह मंत्रालय संपर्क बनाया हुआ है। प्रधानमंत्री का निर्देश है कि बिहार सरकार से लगातार संपर्क स्थापित कर हालात पर जनर रखी जाए। उन्होंने बिहार को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।


नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार सरकार के नेतृत्व में एनडीआरएफ पूरी तरीके से तैयार है। नेपाल में ब्रिज बनाने को लेकर द्वार तैयार कर लिया गया है और बातचीत चल रही है। कमला ब्रिज परियोजना पर भी सहमति बन गई है। केंद्र ने बाढ़ के लिए बिहार को 11000 करोड रुपए दिए हैं। जरूरत पड़ेगी तो हवाई मार्ग से भी लोगों को सहायता पहुंचाई जाएगी और एयर फोर्स को भी लगाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि बाढ़ खत्म हो जाने के बाद केंद्रीय टीम भी आएगी जायेजा लेने के लिए। भुवनेश्वर और कोलकाता एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ेगी तो लोगों को एयरलिफ्ट भी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जब भी कोई आपदा आती है तो तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। कोरोना के दौरान भी विदेश चले गए थे। बिहार के बाढ़ की चिंता ना लालू प्रसाद को रहती थी ना तो तेजस्वी यादव को है। लालू के राज में बाढ़ में घोटाला हुआ। उनके राज्य में सीतामढ़ी में बाढ़ के दौरान बिना दूध के बच्चे मर गए थे।