अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Nov-2024 04:40 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। समाहरणालय भभुआ से मात्र 100 कदम की दूरी पर स्थित वी मार्ट के सामने, बदमाशों ने तीन बच्चियों के साथ अपहरण का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने बच्चियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बाकी दो बच्चियां भी बदमाशों के चंगुल से भागने में सफल रहीं।
भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, कुछ लोग बच्चियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर अपने साथ ले जाने की फिराक में थे। लेकिन बच्चियां उन लोगों के चंगुल से भाग कर अपने घर चली गई। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
भभुआ समाहरणालय से महज 100 कदम की दूरी पर तीन लड़कियों के अपहरण की कोशिश की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बच्ची को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया। वहीं संदिग्ध स्थिति में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य दो बच्चियां अपराधियों के चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंच गयी। भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया भभुआ शहर के वी मार्ट के सामने कुछ लोग बच्चों को नशीला चीज सूंघाकर अपने साथ ले जाने के की फिराक में थे।