मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Jul-2020 09:25 AM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंडक नदी में बड़ा हादसा हुआ है। खराब मौसम के बीच नदी में नाव दो टुकड़ों में बंट गयी। नाव पर सवार लोग डूबने लगे लेकिन तत्काल उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
बगहा के कैलाश नगर घाट से ये बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीच नदी में अचानक नाव टूट कर दो टुकड़ों में बंट गयी। नाव पर सवार लोग घबरा कर नदी में कूदने लगे। बताया जा रहा है कि नाव पर तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग सवार थे। तत्काल रेस्क्यू कर मौके पर डूब रहे लोगों को बचा लिया गय़ा। नाविकों की टीम ने डूब रही महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी। प्रशासनिक टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। नाव के टूटने पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या बिना किसी सुरक्षा मानकों के ही नाव का परिचालन किया जा रहा है। लोगों की जान से खिलवाड़ करते हुए उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। प्रशासन की तरफ से नावों की नियमित तौर पर जांच भी नहीं की जा रही थी फिलहाल पूरे मामले की जांच में प्रशासनिक जांच की जा रही है।