ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / बिहार : ब्रह्मपुत्र मेल में सफर कर रही 7 महिला खिलाड़ियों की तबीयत...

बिहार : ब्रह्मपुत्र मेल में सफर कर रही 7 महिला खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ी, ट्रेन में बेहोश होने से मची खलबली

11-Oct-2023 08:08 AM

By First Bihar

MUNGER: मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल जुनियन कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने बाद घर वापसी के दौरान ट्रेन में सफर कर रही असम कुश्ती टीम की 7 महिला खिलाड़ियों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। ये लोग ब्रहमपुत्र मेल से सफर कर रही थी। ट्रेन के जमालपुर आते आते कोच सहित 7 महिला खिलाड़ृी बेहोश हो गए। जिसके बाद पुरे ट्रेन में अफरा - तफरी का माहौल क़याम हो गया। 


वहीं,महिला खिलाड़ियों के बेहोश होते ही ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी व टीटीई ने घटना की सूचना जमालपुर जीआरपी और आरपीएफ को दी। उसके बाद ब्रह्मपुत्र मेल के जमालपुर स्टेशन पहुंचते ही सभी को जमालपुर स्टेशन पर उतार कर पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। खिलाड़ियों की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए खलबली मच गई।


बताया जा रहा है कि, बेहोश महिला खिलाड़ियों में आसाम के करीआलम निवासी ज्योति (15), घोलाघाट निवासी मौसमी (13), तोघपुर निवासी संगीता (14), नवगांव निवासी प्रनिता (15), प्रिभकार दास (17), सुनिता (16) एवं नवगांव निवासी सह कोच पप्पू शामिल हैं। रेल चिकित्सक डॉ. संजय ने महिला खिलाड़ियों को अब खतरे से बाहर बताया है। 


उन्होंने कहा कि बेहोशी का कारण विशाक्त भोजन और गर्मी है। कोच पप्पू ने बताया कि असम कुश्ती टीम से कुल 34 महिला व पुरुष खिलाड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल जुनियन कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निकले थे। तथा मध्यप्रदेश में 1 से 7 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित थी। उन्होंने कहा कि पटना तक ही ट्रेन में रिजर्वेशन था।


उसके बाद पटना में उतर कर पहले सभी खिलाड़ियों स्टेशन के निकट भोजन किया। भोजन के बाद पटना स्टेशन पर दोपहर 2 बजे ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ गए। जनरल बोगी में काफी गर्मी और भीड़ थीं। इस कारण किऊल स्टेशन आते आते करीब सात खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने कहा कि किऊल स्टेशन पर उतरकर सभी खिलाड़ी एसी कोच के बी वन और बी टू में चढ़ गए। लेकिन यहां भी राहत नहीं मिली। और जमालपुर स्टेशन पहुंचते पहुंचते सात खिलाड़ी और वे बेहोश हो गए।


 इधर, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके सिंह ने बताया कि जमालपुर आरपीएफ के एएसआई दिपांकर साखी और कांस्टेबल मालवीय कर्मकार सहित अन्य ने बेहोश खिलाड़ियों को रेलवे अस्तपाल पहुंचाया है। तथा अब खिलाड़ी खतरे बाहर है। मौके पर जमालपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश सपट, कारखाना इंस्पेक्टर हरी शंकर प्रसाद सहित रेल पुलिस मौजूद थे।