पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
28-Nov-2023 01:28 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में पूर्व मुखिया की मौत हो गई है। पूर्व मुखिया बाजार से घर लौट रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघऊच बाजार के पास एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रहे एक पूर्व मुखिया को जोरदार ठोकर मार दी। धक्का लगते ही वह मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। इस सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
वहीं, इस घटना को लेकर बताया कि परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए शख्स को स्थानीय अस्पताल लेकर जाया जा रहा था। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक कटेया प्रखंड के भेड़िया पंचायत के पूर्व मुखिया थे. मृतक का एक बेटा और दो बेटी है। उनकी मौत से पूरे परिवार का रो-रोका बुरा हाल हो गया है।
आपको बताते चलें कि, इस घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बाघौच गांव निवासी सुखाड़ी राम के 60 वर्षीय पुत्र नेपाल राम के रूप में की गई। घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनो ने बताया कि नेपाल राम घर से समान खरीदने बघौच बाजार गए थे। बाजार से समान खरीद कर वे अपने घर लौट रहे थे, काफी देर तक जब वे घर नही पहुंचे तो परिजनो को चिंता होने लगी। जिसके बाद परिजन बाजार गए जहां वे जख्मी अवस्था में पड़े थे।