ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / Bihar Accident News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, डॉक्टरों...

Bihar Accident News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

28-Nov-2024 09:18 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली। सड़क हादसे में घायल दो युवकों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई है।


दरअसल, देर रात जदिया थाना क्षेत्र के बघेली चौक पर एनएच 327ई के किनारे दो युवक मोटरसाइकिल के साथ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। गश्त कर रही जदिया पुलिस की नजर उन पर पड़ी। पुलिस ने तुरंत दोनों को उठाकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सूर्य किशोर मेहता ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल लाया, तब अस्पताल के किसी कर्मी ने उन्हें समय पर गाड़ी से उतारकर इलाज के लिए अंदर नहीं ले गए। आरोप है कि करीब आधे घंटे तक पुलिस वैन में ही घायलों को छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से 2 युवकों की मौत हो गयी। 


वहीं पुलिस ने कहा कि गश्ती के दौरान बघेली चौक पर सड़क किनारे दो युवकों को गंभीर हालत में पाया गया। दोनों जीवित थे, इसलिए तत्काल उन्हें पुलिस वैन से अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के चरने गांव के निवासी के रूप में की गई है। मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है।