ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / भतीजे को मिला चाचा का दफ्तर, कार्तिक पूर्णिमा पर जीजा के साथ अपने...

भतीजे को मिला चाचा का दफ्तर, कार्तिक पूर्णिमा पर जीजा के साथ अपने पुराने कार्यालय पहुंचे चिराग पासवान, बोले..पिताजी की यादें इससे जुड़ी है

15-Nov-2024 05:24 PM

By First Bihar

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने पटना स्थित अपने पार्टी (RLJP) का कार्यालय खाली कर दिया। भवन निर्माण विभाग ने पशुपति पारस को पार्टी कार्यालय खाली करने के लिए 13 नवंबर तक का समय दिया था। हालांकि पशुपति पारस ने इससे पहले ही 11 नवंबर को ही पार्टी कार्यालय खाली कर दिया था। 


कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पशुपति पारस के भतीजा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने जीजा जमुई सांसद अरुण भारती के साथ कार्यालय में पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दफ्तर पहुंचे चिराग पासवान ने इस दौरान पूजा-अर्चना भी की। चिराग पासवान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अपने पुराने कार्यालय में पहुंचे। 


बता दें कि यह कार्यालय पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नाम से था लेकिन भवन निर्माण विभाग ने उनसे यह कार्यालय वापस ले लिया है। अब इस कार्यालय में चिराग पासवान अपना कार्यालय खोलेंगे। जिसे लेकर आज निरीक्षण करने के लिए अपने जीजा के साथ पहुंचे। इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि इस कार्यालय से हमारे पिताजी की यादें जुड़ी हुई है। मुझे यह फिर मिला है। 


उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस कार्यालय से हमारे चाचा की यादें भी जुड़ी है जिनके साथ में लंबे समय तक रहा लेकिन परिस्थितियां बदलती है यह परिस्थितियों उन्हीं के द्वारा बनाई गई है। आज हम लोग अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय किसी का नहीं होता। आज हमारे पास है कल किसी और के पास होगा। यह सब स्थिति के अनुसार चलता रहता है।  news imagenews imagenews imagenews image

news image