ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / भारत से नेपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, आयोध्या से जनकपुर तक शुरू होगी...

भारत से नेपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, आयोध्या से जनकपुर तक शुरू होगी रेल सेवा, जानिए क्या होगा रुट

24-Jul-2024 03:44 PM

By First Bihar

PATNA : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर अयोध्या से जनकपुर तक साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। ईसीआर की तरफ से चलनेवाली इस ट्रेन के लिए नेपाल रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इसको लेकर नेपाल रेलवे के जीएम निरंजन झा ने बताया कि नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के बीच ट्रेन परिचालन को लेकर नेपाल रेलवे ने तैयारी पूरी ली है। इसकी समय सारिणी भारतीय रेलवे को भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी का इंतजार है। 


उन्होंने बताया कि ट्रेन साप्ताहिक होगी और 14.30 घंटे में सफर पूरा करेगी। यह ट्रेन जनकपुरधाम से जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, पनिया होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। सूत्रों की मानें तो मोदी 3.0 के 100 दिन पूरा होने के बाद 15 सितम्बर तक ट्रेन शुरू होने की संभावना। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव दिल्ली से जनकपुरधाम तक थी, जिसे फिलहाल अयोध्या तक रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से इस प्रस्ताव को नेपाल सरकार के माध्यम से दिल्ली विदेश मंत्रालय को भेजा गया था। 


इसके अलावा नेपाल जीएम ने बताया कि ट्रेन परिचालन की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन नेपाल में भारतीय राजदूत के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को ट्रेन परिचालन की समय सारणी भेजी गई है। जनकपुर से अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। 20 डिब्बे वाली इस ट्रेन में एसी क्लास के अलावा स्लीपर व जनरल डिब्बे भी लगाएं जाएंगे। 


उधर, जनकपुर से यह ट्रेन शनिवार दोपहर 13:30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी और रविवार सुबह चार बजे अयोध्या पहुंचेगी। उसी दिन अयोध्या से यह ट्रेन शाम 17 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह आठ बजे जनकपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार नई दिल्ली तक करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे से भी बात हुई है।