Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
22-Jan-2021 03:32 PM
DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहां जाने-माने भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने सर्वप्रिय विहार स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. नरेंद्र चंचल के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है.
बता दें कि नरेंद्र चंचल पिछले कई दशकों से कीर्तन और जगरातों की दुनिया में सक्रिय थे. उन्होंने राज कपूर की फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' गाना गाया. ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. नरेंद्र ने 1974 में बेनाम फिल्म में मैं बेनाम हो गया सॉन्ग गाया. 1974 में ही उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान में बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई सॉन्ग गाया.
हिंदी फिल्मों में भी कई मशहूर गीतों को अपनी आवाज देने वाले नरेंद्र चंचल को माता के भजनों के लिए ही जाना जाता है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में उनका बड़ा नाम था. उनके गानों की बात करें तो उनकी हिट लिस्ट में 'चलो बुलावा आया है' और 'ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा' जैसे गाने शामिल हैं. इन गानों से उन्होंने दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की.