Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
20-Jan-2024 03:48 PM
By First Bihar
DESK : टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ाअपडेट सामने आ गया है। ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए इंग्लैंड भेजा जाएगा। बीसीसीआई की कोशिश है कि ऋषभ पंत पूरी तरह से टिक होकर आईपीएल में वापसी कर पाएं ताकि उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना बढ़ जाए।
वहीं, इससे पहले बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को भी इंग्लैंड भेजने का फैसला किया गया। दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही शमी और सूर्यकुमार यादव टखने की चोट की समस्या से जूझ रहे है। जिसके बाद अब यह फैसला लिया जाएगा। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैदान पर तेजी से वापसी करने की कोशिश में जुटे ऋषभ पंत इंग्लैंड जाएंगे।
इसके साथ ही मार्च के अंत में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में ऋषभ पंत की वापसी की पूरी संभावना है। ऋषभ पंत दिसंबर 2022 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। दिसंबर 2022 में हरिद्वार जाते हुए ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था और उन्हें काफी गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद पंत का मुंबई के हॉस्टिपल में 45 दिन तक इलाज चला था।
एक्सीडेंट के बाद पहली बार आईपीएल के दौरान ऋषभ पंत पब्लिक के बीच नज़र आए। हालांकि उस वक्त पंत को चलने में काफी तकलीफ हो रही थी। इसके बाद काफी महीनों तक ऋषभ पंत ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम किया। हालांकि, चोटिल होने की वजह से पंत एशिया कप और वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
उधर, दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने आईपीएल में पंत की वापसी की उम्मीद जताई है। सौरव गांगुली ने कहा है कि पंत ने अभी तक प्रैक्टिस शुरू नहीं की है, पर आईपीएल से पहले वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स एलान कर चुका है कि इस सीजन में पंत ही टीम की अगुवाई करेंगे।