ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / बदल जाएंगे बिहार के 70 हजार स्कूलों के नाम, केके पाठक के विभाग...

बदल जाएंगे बिहार के 70 हजार स्कूलों के नाम, केके पाठक के विभाग ने कर ली है बड़ी तैयारी

11-Apr-2024 12:51 PM

By Ajit Kumar

PATNA : देशभर के कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के बाद अब बिहार में सरकारी स्कूलों के नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने राज्य के 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की तैयारी की है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी सत्र में स्कूलों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


दरअसल, शिक्षा विभाग ने राज्य के नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के नाम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई के बाद इसी सत्र में स्कूलों के नाम बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग राज्य के सभी 38 जिलों में नवसृजित और उत्क्रमित विद्यालयों से जानकारी जुटाने में लगा है। इन स्कूलों के नाम राजकीय या देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे।


ऐसे स्कूलों के नए नाम की ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर एंट्री की जाएगी। इसके बाद ये स्कूल उसी नाम से जाने जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों का नाम बदलने के पीछे एक कारण यह भी है कि ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल में एंट्री करने के दौरान इन स्कूलों के बड़े-बड़े नाम होने से काफी परेशानी होती है। परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों का नाम बदलने कै फैसला लिया है।


भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया है कि भागलपुर के 430 नवसृजित और 116 उत्क्रमित विद्यालय के नाम बदलें जाएंगे। जबकि बांका में 75 नवसृजित विद्यालय, लखीसराय के 308 नवसृजित और 194 उत्क्रमित विद्यालय, सुपौल के 542 नवसृजित और 407 उत्क्रमित विद्यालय के नाम बदले जाएंगे।


वहीं मुंगेर के 21 नवसृजित और 69 उत्क्रमित विद्यालय, अररिया के 160 नवसृजित और 100 उत्क्रमित और मधेपुरा के 219 स्कूलों के नाम बदले जाएंगे। इसके साथ ही सरकार अन्य जिलों में भी नवसृजित और उत्क्रमित स्कूलों का नाम बदलकर देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर करने की तैयारी कर रही है।