BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
04-Oct-2023 01:40 PM
By RAJKUMAR
NALANDA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ाता है तो फिर उसे सही और गलत शायद ही नजर आता है। उसे बस यही लगता है कि वो जो कर रहा है वही सही है इसके अलावा सभी बात गलत है। लेकिन,मामला तब अधिक बिगड़ जाता है जब इस मामले में डिमांड बढ़ जाति है और फिर दोनों के रिश्ते में अलग विवाद सामने आता है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी किसी दूसरे युवक से हो जाने के बाद बड़ा ही गलत कदम उठाया है। अब युवक ने सोशल मिडिया पर गलत फोटो वायरल कर दिया है। उसके बाद प्रेमी ने लड़की को ब्लैक मेल करने के लिए लड़की का फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके बाद जब इस मामले की जानकारी युवती और उसके मां को लगी तो इस युवक ने 5 माह की गर्ववती लड़की और उसकी मां की बुरी तरह पिटाई कर डाली।
वहीं, इस घटना के बाद लड़की को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की मां रेखा देवी ने बताया कि- उसकी बेटी जुली कुमारी शादी के पहले खंदकपर मोहल्ला के रहने बाला सुजीत कुमार उर्फ पिंकू से दोस्ती था। दोस्ती के दौरान युवक ने अपने साथ जुली का फोटो खींच लिया था। अब जुली की शादी एक साल पूर्व गया जिला के गोह निवासी सागर कुमार के साथ कि गई।
उधर, शादी होने के बाद से सुजीत लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए उसकी फोटो को वायरल कर दिया कई बारी से मना भी किया गया बावजूद अलग-अलग अकाउंट बनाकर फोटो वायरल करता जा रहा था। आज उसे मना करने के लिए उसकी घर रेखा देवी और जूली कुमारी गई तो सुजीत कुमार और उसके परिवार वालों ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।